अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से ईरान को तथाकथित ख़तरनाक देश क़रार दिया। डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान पर कठिन आर्थिक प्रतिबंध लागू किए हैं जिसके अंतर्गत ईरान से लोहा, स्टील, एल्युमीनियम और तांबा ख़रीदने या व्यापार करने वाले को भी सज़ा का सामना है।
इससे पहले वाइट हाऊस ने ईरान से तेल ख़रीदने वाले देशों को मिली छूट समाप्त कर दी थी और अब उसने स्टील और खदान उद्योग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का कहना है कि ईरान यदि अपनी शैली नहीं बदलता तो उसे और भी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
ट्रम्प ने दावा किया था कि मैं किसी समझौते के लिए भविष्य में ईरान के नेताओं से मिलने की आशा रखता हूं। फ्लोरेडा में एक रैली को संबोधित करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा था कि उन्हें आशा है कि पारदर्शी समझौता किसी बिन्दु पर आकर काम करेगा।
ट्रम्प ने समर्थकों के बीच कहा कि हम किसी को नुक़सान नहीं पहुंचाना चाह रहे हैं।